कांग्रेस में बढ़ी हलचल, प्रदेश प्रभारी कर रहे बैठक

0
241

बक्सर खबर। जिला कांग्रेस कमेटी में आज हलचल मची है। बिहार के प्रभारी सह कांग्रेस कमेटी के सचिव विरेन्द्र सिंह राठौर बक्सर पहुंचे हैं। वे पार्टी कार्यालय में नेताओं के साथ सुबह दस बजे से बैठक कर रहे हैं। सूचना है कि बक्सर के साथ आरा के पार्टी नेता व सभी प्रखंड अध्यक्ष यहां आए हुए हैं। दोनों जिलों की अलग-अलग बैठक करेंगे।

इसके उपरांत संध्या समय वे कैमूर जाएंगे। बक्सर में पार्टी के लोग खासे बेचैन हैं। क्योंकि यहां की सीट कांग्रेस के कोटे में है। सामने विधान सभा चुनाव है। इस लिए बैठक को अहम माना जा रहा है। तीन बजे के बाद वे मीडिया से भी बात करेंगे। वे क्या कहते हैं। जल्द ही सामने आएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here