22 संक्रमित मिले, न बरतें लापरवाही

0
785

बक्सर खबर। कोरोना थमा नहीं है। भले ही उसकी रफ्तार धीमी हो गई है। आज शनिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 22 लोग पॉजिटिव मिले हैं। जिसमें सर्वाधिक बक्सर नगर के वीर कुंवर सिंह कालोनी के हैं। यहां के लोग भी लापरवाही बरत रहे थे। अनलॉक के चक्कर में लोग ऐसा व्यवहार कर रहे हैं। मानो उन्हें किसी बात का डर न हो।

लेकिन, जब बीमारी दबोच लेती है। तो सरकार को भला बुरा कहते हैं। कृपया आप लोग ऐसा न करें। स्वास्थ्य विभाग ने जो निर्देश जारी कर रखे हैं। उसका अनुपालन करें। आपको पता ही होगा। एक दिन पहले तक कुल संक्रमितों की संख्या 2843 थी। जो अब बढ़कर 2865 हो गई है। इसमें से 2668 लोग ठीक भी हो चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here