‌‌‌एक दिन में 32 हजार लोग देंगे सिपाही भर्ती की परीक्षा

0
692

जिले में बने हैं कुल 29 केन्द्र, दो पाली में होगी संपन्न
बक्सर खबर। सिपाही भर्ती परीक्षा इस माह की 12 तारीख को होगी। रविवार को होने वाली परीक्षा में 32 हजार लोग शामिल होंगे। जिला प्रशासन ने इसके लिए आज शुक्रवार को तैयारी बैठक की। जिसमें कहा गया कि परीक्षा दो पालियों में होगी। एक में 16032 लोग शामिल होंगे। इसके लिए बक्सर और डुंमराव में कुल 29 केन्द्र बनाए गए हैं। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे एवं दूसरी पाली दोपहर 2 से अपराह्न 4 तक चलेगी। परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे से परीक्षा केन्द्र पर आना होगा। 9:45 के बाद केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

इसी तरह दूसरी पाली का रिपोर्टिंग टाइम 1 बजे एवं अंतिम समय 1:45 है। सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा के इतने आवेदक हैं कि एक दिन में सभी की परीक्षा नहीं ली जा सकती। इस लिए दूसरी तिथि 20 जनवरी अर्थात सोमवार को तय की गई है। उस दिन भी लगभग इतनी ही संख्या में लोग परीक्षा देने पहुंचेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार सभी केन्द्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। किसी भी तरह का इलेक्ट्रानिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं है। सभी की वीडियोग्राफी भी होगी। केन्द्र के आस-पास 250 मीटर के दायरे में धारा 144 लागू होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here