दफन हो गई किशोरी की लाश, कौन है असली हत्यारा

0
1582

नहीं खुला राज, कहां रही छह माह अपहरण के बाद
बक्सर खबर। राजपुर के सगरा गांव की किशोरी। आज दफन हो गई। अपने गांव की मिट्टी में। शायद उसका यही हश्र था। घर वाले उसकी शादी की तैयारी में थे। इसी बीच कुछ लोगों ने मिलकर उसे अगवा कर लिया। पीड़ित परिवार को प्रशासनिक मदद नहीं मिली। छह माह बाद बेटी 5 जनवरी को गांव से दूर बेहोशी की हालत में मिली। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। यहां से पटना रेफर हुई। जहां पीएमसीएच में उसने दम तोड़ दिया। आज शुक्रवार को उसके घर वालों ने उसे हमेशा के लिए दफन कर दिया। दर्द की इस कहानी के पीछे का राज क्या है। यह जानने के लिए जब उसके पिता जितेन्द्र मुसहर से बात की गई तो उसने जो कहा। वह निराशा भरा था।

उसने कहा हम बेटी की शादी करना चाहते थे। रुपये जुटा रहे थे। इसी बीच मेरे भाइयों ने मिलकर उसका अपहरण करा दिया। पुलिस ने समय पर हमारी मदद नहीं की। अगर उस समय कार्रवाई हुई होती तो आज बेटी जिंदा होती। छह माह तक उसके साथ क्या हुआ। उसे कहां रखा गया था। यह अभी तक हमें पता नहीं चला है। लेकिन, उसकी जो हालत हमने देखी। उसे देखकर यही लग रहा था। उसके साथ बहुत अत्याचार हुआ है। पुलिस ने जीन चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वह सभी उसके अपहरण में शामिल थे। हमें न्याय मिलेगा या नहीं। यह तो सरकार जाने। पर मैं केस जरुर लडुंगा। एक पिता की यह दर्द भरी बाते सुन रोंगटे तो जरुर खड़े हो जाते हैं। लेकिन, पुलिस क्या सच्चाई उजागर करती है। इसका इंतजार जरुर रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here