ह्यूमन अचीवर अवार्ड से सम्मानित होगी मिसेज इंडिया

0
499

बक्सर खबर : बक्सर की बेटी जिसने कुछ वर्ष पहले मिसेज इंडिया का खिताब जिता था। एक बार फिर सम्मानित होती। किरण शोभा को गांधी जयंती की पूर्व संध्या पर दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। ह्यूमन राइट कौंसिल द्वारा देश के बीस वैसे लोगों को चयन किया गया है। जिन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में बेहतर कार्य किया है। इन्हें प्रेस कौंसिल आफ इंडिया के भवन में आमंत्रित किया गया है। जहां रामदास अठावले केन्द्रीय मंत्री सामाजिक न्याय व अधिकारिता के हाथों पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। किरण शोभा का चयन इस पुरस्कार के लिए किया गया है।

व्यक्तिगत बातचीत में किरण ने बक्सर खबर को बताया वे अनाथ बच्चों एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े अन्य कार्यों में सक्रिय भागीदारी करती हैं। इसके अलावा उन्होंने नेत्र हीन लोगों के लिए आई डोनेट करने का अभियान चला रखा है। इस वर्ष के प्रारंभ में भी उन्हें ग्रेट अचीवर अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। किरण शोभा जिले की रहने वाली बेटी हैं।

किरण के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए पढ़े हमारी यह खबर : 

मिसेज इंडिया बनी बक्सर की बेटी, रौशन करेगी जिंदगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here