कैसे हुई खोचरियांव में धीरज की मौत

0
1549

-गांव में फांसी की आफवाह, परिवार वाले खामोश
बक्सर खबर। पत्नी से हुई अनबन के बाद धीरज सिंह (45) ने घर में फांसी लगा ली। घटना बगेन थाना के खोचरियांव गांव की है। शनिवार की सुबह जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो वहां पहुंची। पता चला घर वाले शव को अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए हैं। थानाध्यक्ष ने कहा उनकी पत्नी से पूछताछ हुई।

उन्होंने स्वभाविक मौत की बात कही। हालांकि उन्होंने आपसी विवाद की बात स्वीकार की। लेकिन, घर के सभी सदस्य एक स्वर में बात कर रहे थे। मृतक की मां ने भी कुछ नहीं कहा। पुलिस वापस लौट गई। मौत का क्या कारण है। यह स्पष्ट नहीं हो सका। वहीं ग्रामीणों का कहना था, उन्होंने पारिवारिक कलह के कारण आत्महत्या की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here