झाड़-फूंक में पड़े रहे परिजन, सर्पदंश से किशोरी की मौत

0
1260

बक्सर खबर। सर्पदंश के कारण किशोरी की मौत हो गई। सोनम कुमारी (17) रामाश्रय यादव की पुत्री थी। दुर्घटना राजपुर थाना के कजरियां गांव में शुक्रवार की रात हुई। परिवार वाले उपचार की जगह झाझ़ -फूंक में लगे रहे। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका।

जब उसका शरीर शांत पड़ गया तो घर वाले डाक्टर के पास ले गए। लेकिन, उसे बचाया नहीं जा सका। परिवार के सूत्रों ने बताया रात को घर का काम करते समय सर्प पैर के नीचे आ गया था। उसने काटने से ऐसा हुआ। सर्प करैत था, बावजूद इसके लोग स्थिति को भांप नहीं सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here