सर में लगी गोली, डाक्टरों ने निकाली

0
5850

-जीवन रक्षक दवा देकर वाराणसी किया रेफर
बक्सर खबर। सदर अस्पताल में गुरुवार की रात दस बजे के लगभग एक मरीज पहुंचा। उसे सर में गोली लगी थी। सारे कर्मचारी देखकर दंग रह गए। क्योंकि उपर से दिख रही थी। किसने मारी, कैसे लगी। यह जानने का किसी के पास वक्त नहीं था। अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मियों ने तुरंत ही उपचार शुरू किया। आधे घंटे के अंदर गोली निकाल ली गई। घायल को जीवन रक्षक दवाएं दे वाराणसी रेफर कर दिया।

अस्पताल से प्राप्त सूचना के अनुसार युवक का नाम बालकृष्ण उम्र लगभग तीस वर्ष, पिता शंभु नाथ है। वह राजपुर थाना के सिसराढ़ गांव का निवासी है। उसे साथ यह घटना गांव में ही घटी ऐसा सुनने में आया है। पूछने पर राजपुर पुलिस ने बताया कि हमें भी इसकी सूचना मिली है। संभवत: उसने स्वयं पर गोली चलाई है। पूरा मामला क्या है। इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here