गैंगवार का परिणाम है गोलीबारी, दो नामजद

0
2983

बक्सर खबर : पांडेय पट्टी इलाके में गोली से घायल युवक कुश कुमार की हालत खतरे से बाहर है। महदह से वह किसी के बुलावे पर पांडेय पट्टी की तरफ जा रहा था। तभी उसके उपर जानलेवा हमला किया गया। उसकी किश्मत से साथ दिया जो वह बच गया। पुलिस ने घायल के बयान पर मनोज सिंह व लक्की सिंह यादव को नामजद किया है। यह दोनों पूर्व में संदीप के हाथों मारे गए मनमोहन यादव के भाई हैं। उसी घटना के प्रतिशोध में यह गोली बारी हुई है। सूचना के अनुसार चार दिन पहले भी कुश की तलाश में महदह गांव में गोलीबारी की गई थी।

उस वक्त किसी साधु का नाम सामने आया था। लेकिन यह विवाद थाने नहीं पहुंचा। इसी बीच रविवार की दोपहर कुश को निशाना बनाया गया है। हालाकि इस युवक का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है। लेकिन हमला करने वालों के अनुसार इसका संबंध संदीप यादव से रहा है। इस वजह से उसे भी निशाना बनाया गया। पुलिस इस मामले में अपराधियों की तलाश में छापामारी कर रही है। क्योंकि दोनों नामजद पांडेय पट्टी के ही रहने वाले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here