‌‌‌चार जनवरी तक बंद रहेंगे आठवीं कक्षा तक के विद्यालय

0
1823

बक्सर खबर। ठंड के कारण चार जनवरी तक विद्यालय बंद रहेंगे। इसका आदेश जिला शिक्षा पदाधिकारी ने आज गुरुवार की शाम जारी किया। जिलाधिकारी से मिले निर्देश के बाद उन्होंने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को इसकी सूचना जारी की है। जिसमें कहा गया है, सरकारी, अनुदान प्राप्त, निजी विद्यालयों में प्ले से कक्षा आठ तक का पठन-पाठन बंद रहेगा।

इस दौरान विद्यालयों में शिक्षक उपस्थित हरेंगे। वे अपना कार्य करते रहेंगे। इससे पूर्व जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने 1 जनवरी तक विद्यालय बंद करने का निर्देश दिया था। आज दो जनवरी को गुरुनानक जयंती का अवकाश था। कल 3 से विद्यालय खुलने वाले थे। लेकिन, ठंड के प्रभाव में कमी नहीं आई है। जिसे देखते हुए आज गुरुवार को अगले दो दिनों के लिए यह सूचना जारी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here