पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष का बेटा गिरफ्तार

0
733

-चार साल से चल रहा था फरार, पहुंचा था पैक्स चुनाव में वोट डालने
बक्सर खबर। बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष के पुत्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सूचना के अनुसार नया भोजपुर ओपी पुलिस ने यह कार्रवाई की है। जमीन के फर्जीवाड़े मामले में पिछले 4 साल से फरार चल रहे मिन्हाज खां को गिरफ्तार किया गया है। जो नया भोजपुर गांव के ही रहने वाले हैं। मिन्हाज बीस सूत्री के पूर्व उपाध्यक्ष स्व सरफराज खान के पुत्र तथा नया भोजपुर पैक्स के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मेराज खान के भाई हैं।

नया भोजपुर ओपी थानाध्यक्ष राजीव रंजन राय ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि वर्ष 2018 में उस पर फर्जी तरीके से जमीन बेचने का आरोप था। इस मामले में वह फरार चल रहा था। सोमवार को पैक्स उपचुनाव में वोटिंग करने गांव आया था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसे गिरफ्तार किया गया। आपकी जानकारी के लिए हम बता दें। उनके पिता सरफराज नया भोजपुर के पैक्स अध्यक्ष थे। विधानसभा चुनाव के समय उनकी मौत हो गई थी। तब से यह पद खाली थी। सोमवार को ही उस पद के लिए मतदान हुआ। जिसमें उनके पुत्र मेराज खान अध्यक्ष बने हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here