एंबुलेंस ने मारी दरोगा को टक्कर, टूटा पैर

0
1055

– हवा में उछल गई एंबुलेंस, चालक सुरक्षित
बक्सर खबर। तेज गति से जा रही एंबुलेंस ने अनियंत्रित ने दरोगा को टक्कर मार दी। जिससे वे गंभीर रुप से घायल हो गए। दुर्घटना मंगलवार की देर शाम आठ बजे के लगभग एनएच 84 पर औद्योगिक थाने के समीप हुई। प्रत्यक्षदर्शी सूत्रों की माने तो एंबुलेंस नम्बर बीआर 44 पी 7103 के चालक काफी तेज गति से बक्सर से पटना की तरफ जा रहा था। तभी एम्बुलेंस अचानक सड़क पर पल्टी मारने लगा। 10-12 बार सड़क पर पल्टी मारते हुए सड़क पार गया।

उसी उसी दौरान थाने में तैनात दरोगा बृज राज प्रसाद (43) सड़क पार कर रहे थे। वो चपेट में आ गए जिसमें उनके पैर में गम्भीर रूप से चोटिल हो गया है। आनन-फानन में मौजूद पुलिस कर्मियों द्वारा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार पैर का पंजा टूट गया है। पुलिस ने एम्बुलेंस को जब्त कर लिया है। साथ ही चालक को हिरासत में रखा गया है। लोंगों के अनुसार चालक ठीक है। उसे मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के वक्त वाहन में कोई अन्य मौजूद नहीं था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here