पन्द्रह से शुरु होगा शाहाबाद खेल महोत्सव

0
300

बक्सर खबर : दलसागर में होने वाला खेल महोत्सव इस वर्ष 15 दिसम्बर से प्रारंभ हो रहा है। पहले दिन बक्सर के इकलौते ओलंपियन शिवनाथ सिंह की स्मृती में दौड़ का आयोजन होगा। दूसरे दिन के खेल में एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। जिसे विनोद सिंह यादव एक दिवसीय प्रतियोगता का नाम दिया गया है। 17 को स्वं संतोष सिंह की याद में वनडे बालीबाल मैच होगा। यह सभी प्रतियोगिताएं सुबह साढ़े नौ बजे से प्रारंभ होगी।

दोपहर ढ़ाई बजे से फुटबाल मैच का आयोजन होगा। जिसका फाइनल स़त्रह को होगा। शाहाबाद भोजपुरिया गौरव सम्मान समिति एवं फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के सहयोग से हो रहा है। समिति के अध्यक्ष श्रीकृष्ण चतुर्वेदी ने बताया फाइनल मैच जितने वाली टीम को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, एवं स्वच्छ भारत कप प्रदान किया जाएगा। वैसे प्रत्येक वर्ष दलसागर में यह आयोजन होता है। अध्यक्ष के अनुसार यह 38 वां वर्ष है।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here