दसवें दिन भी जारी रही कार्यपालक सहायकों की हड़ताल

0
154

कार्यपालक सहायकों के धरने को कांग्रेस ने दिया समर्थन
बक्सर खबर। पिछले दस दिनों से कार्यपालक सहायक हड़ताल पर हैं। साथ ही जिला मुख्यालय के कमलदह सरोवर के किनारे इनका धरना भी अनवरत चल रहा है। बुधवार को जारी धरना का संचालन जिलामंत्री संतोष कुमार प्रियदर्शी ने किया। मौके पर मिले संयोजक सत्येन्द्र कुमार यादव ने कहा राज्य संगठन के निर्देश पर यह हड़ताल चल रही है। सरकार संविदा कर्मियों की सेवा निजीकरण नीति के कारण ही नियमित नहीं कर रही है। हम उसी मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। महिला जिलाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने कहा कि कार्यपालक सहायकों की बहाली बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के तहत जिला पदाधिकारी द्वार गठित कमेटी के अनुसार प्रतियोगिता परीक्षा टंकण लेकर की गयी है।

अब सरकार ने कर्मियों की सेवा को बेल्ट्रॉन को सौपने का निर्णय लिया है। हम इस कदम का विरोध कर रहे हैं। साथ ही अपने मानदेय को बढ़ाने की मांग भी रखी गई है। कांग्रेस पार्टी ने भी कार्यपालक सहायकों की मांग का समर्थन किया है। धरना स्थल पर कांग्रेस पार्टी के कामेश्वर पांडेय, बजरंगी मिश्रा,गुप्तेश्वर चैबे, महिला जिला उपाध्यक्ष अंशु कुमारी, नीरू कुमारी, चंदा खातुन, नाजनीन, गीता कुमारी, स्नेह लाता कुमारी, जीत कुमारी, अनिस कुमार, बजरंगी, हिमाशु शुक्ला, कुन्दन कुमार, वेद प्रकाश, अमित कुमार, रवि कुमार, अर्जुन कुमार, गंगा सागर, सैफ अहमद, राजीव रंजन तिवारी, मुख्तार अंसारी, रिशु लाल आदि सैकड़ो कार्यपालक सहायक उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here