सड़क किनारे मिला युवक का शव

0
888

-नहीं हो रही पहचान, लोग परेशान
बक्सर खबर। खलवा इनार के पास आज शुक्रवार की सुबह व्यक्ति का शव देखा गया। यह स्थान डुमरांव-बिक्रमगंज पथ पर पड़ता है। लोगों ने इसकी सूचना कोरानसराय थाने को दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि उसके बदन पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं है। शरीर पर बनियान और हाफ पैंट है। शव एक चादर में लिपटा हुआ था। वहां पास में कुछ रुपये भी मिले।

दस-दस के नोट पुडिय़ा के तरह लिपटे हुए थे। आस-पास के लोगों को बुलाया गया। लेकिन, उसकी पहचान नहीं हो सकी। अंतत: पुलिस ने मृतक की तस्वीर सोशल मीडिया को सौंपी। जिससे उसकी पहचान हो सके। व्यक्ति का हुलिया देखकर पुलिस असमंजस में पड़ी है। उसका शव सड़क किनारे झाडिय़ों में कैसे पहुंचा? इस सवाल का जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here