गए थे छापामारी करने, मिल गए असलहे

0
972

-देसी राइफल व कट्टा बरामद
बक्सर खबर। पुलिस गई थी किसी की तलाश में। लेकिन, उसके हाथ लग गए दो असलहे। मामला मुफस्सिल थाना के निधुआं गांव का है। पूरा सच क्या है, यह तो पुलिस जानती है। लेकिन, उसने जो जग जाहिर किया है। उसके अनुसार राजेश सिंह के यहां छापामारी हुई। उनके यहां से देसी राइफल व एक देसी कट्टा बरामद हुआ है। साथ ही दो जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

दोनों नाजायज हैं, इस आरोप में दो लोग गिरफ्तार किए गए हैं। बुधन शर्मा और राजेश सिंह। क्योंकि दोनों उस वक्त वहां मौजूद थे। हालांकि इस मामले में बुधन की अपनी दलील भी है। लेकिन, जब असलहा बरामद कर लिया गया तो दलील किस काम की। इनका कोई पुराना आपराधिक इतिहास है या नहीं। यह जानकारी नहीं मिली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here