संपन्न हुई युवा मोर्चा की वर्चुअल बैठक

0
171

बक्सर खबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बक्सर के जिलाध्यक्ष प्रिय रंजन चौबे के नेतृत्व में जिला एवं सभी मंडल अध्यक्षों की बैठक वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रुप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह एवं भाजपा की जिलाध्यक्षा माधुरी कुंवर शामिल हुईं। बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती कुंअर ने कहा कि युवा मोर्चा जिस लगन और मेहनत से जिला में कार्य कर रहा है उससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। वहीं दूसरी तरफ भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस वैश्विक महामारी में भी बक्सर युवा मोर्चा संगठन और समाज के लिए महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वाह किया है।

उन्होंने कहा कि बक्सर जिला के पंचायत शक्ति केंद्र के युवा साथी एवं मंडल स्तर के कार्यकर्ता भी अच्छे कार्य करें जिससे पार्टी को और मजबूती प्रदान हो सके। इसके बाद लॉकडाउन में भी और बेहतर कैसे किया जा सके इस पर चर्चा की गई। साथ ही संगठन से जुड़े आवश्यक निर्देश भी दिए गए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रियरंजन चौबे ने कहा की पार्टी के द्वारा जो निर्देश दिया गया है उस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, बक्सर हमेशा खरा उतरने का कोशिश करेगा और संगठन के लिए जितना बेहतर हो सकता है उतना कार्य करने के लिए कटिबद्ध रहेगा। इस वीडियो संवाद बैठक में प्रदेश के पदाधिकारी, क्षेत्रीय प्रभारी, जिला प्रभारी, जिला के सभी पदाधिकारी, सुमित सिंह समेत प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सभी मंडल के अध्यक्षों ने भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here