डीडीसी योगेश कुमार ने किया योगदान

0
691

-पूर्व डीडीसी अरविंद कुमार व अनुज को दी गई विदाई
बक्सर खबर। आज मंगलवार को जिले के नए उप विकास आयुक्त सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद योगेश कुमार सागर ने अपने पद पर योगदान कर लिया। समाहरणालय सभागार में आयोजित संयुक्त बैठक के दौरान उनका स्वागत किया गया। साथ ही पूर्व डीडीसी अरविंद कुमार एवं उप समाहर्ता स्तर के पदाधिकारी कुमार अनुज को विदाई दी गई।

-नए डीडीसी का स्वागत करते एडीएम चन्द्रशेखर झा

कक्ष में जिलाधिकारी अमन समीर, एडीएम चन्द्रशेखर झा आदि मौजूद थे। सभी ने आने वाले एवं जाने वाले दोनों को शुभकामनाएं दी। सबका ध्यान नए डीडीसी योगेश कुमार सागर पर था। वे 2017 बैच के आइएएस पदाधिकारी हैं। हाल ही में उनका तबादला यहां हुआ है। इससे पहले वे अनुमंडल पदाधिकारी का कार्य भी कर चुके हैं। अनुभव की श्रृखंला में यह उनका दूसरा जिला है। वे यहां क्या करते हैं। इस पर सभी की नजर रहेगी।

-अरविंद कुमार को शुभकामनएं देते डीएम अमन समीर

अभिनंदन सह विदाई समारोह के दौरान सभी विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। परिचय का दौर भी चला। वहीं सदर अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण कुमार उपाध्याय व उप निर्वाचन अधिकारी आशुतोष राय ने अपने विचार भी रखे। उन्होंने जाने वाले पदाधिकारियों को उर्जावान बताया। और कार्यकाल को चुनौती पूर्ण भी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here