जांच के मामले में बक्सर नंबर वन, एक लाख का लक्ष्य पूरा

0
1642

-19 मिले पाॅजिटिव, 180 अभी भी संक्रमित
बक्सर खबर। जिले में अब तक एक लाख से अधिक लोगों की कोविड जांच हो चुकी है। हमारे जिले की आबादी लगभग बीस लाख है। आबादी के औसत पर अपना जिला सर्वाधिक जांच करने वाला नंबर वन बन गया है। इतना ही पूरे प्रदेश में यहां का स्थान तीसरा है। अगस्त की समाप्ति पर आज कोविड की समीक्षा के लिए बैठक हुई। डीएम अमन समीर ने भी सभी स्वास्थ्य कर्मियों, पुलिस टीम और अपने सहयोगियों को इसके लिए धन्यवाद दिया। जिनकी लगन से यह कार्य पूरा हुआ है।

ताजा जानकारी के अनुसार आज 19 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। अब तक कुल मिले संक्रमितों की संख्या 2790 हो गई है। इनमें से 2610 लोग स्वस्थ्य हो चुके हैं। 180 लोग अभी भी सक्रिय हैं। जबकि 31 अगस्त तक जिले में कुल 1 लाख 2 हजार 83 लोगों की जांच भी हो चुकी है। बैठक के दौरान डीएम ने कहा। स्वतंत्रता दिवस के दिन इस बात की घोषणा किला मैदान से की गई थी। 31 अगस्त तक कुल एक लाख लोगों की जांच कर ली जाएगी। ताजा जानकारी के अनुसार वह कार्य पूरा हो चुका है।

बैठक में शामिल पदाधिकारी

इसके लिए जिले के सभी कर्मचारी व पदाधिकारी प्रशंसा के योग्य हैं। उन्होंने बताया 20 लाख आबादी वाले बक्सर जिला में प्रति 20 व्यक्तियों पर एक टेस्टिंग किया जा चुका है। पूरे राज्य में लगभग 20 लाख आबादी वालों जिलों में प्रति लाख 4598 टेस्टिंग करके बक्सर जिला प्रथम स्थान पर पहुच गया है। अन्य बड़ी आबादी वाले जिलों में भी टेस्टिंग के मामले में बक्सर पूरे राज्य में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है। उन्होंने कहा, सभी को सहयोग करना होगा। कंटेनमेंट जोन पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here