घर लौट हरे मैकेनिक को अपराधियों ने राह में लूटा

0
1516

बक्सर खबर। काम कर घर लौट रहे युवक को अपराधियों ने रास्ते में लूट लिया। सूचना के अनुसार पलंबर सद्दाम अपने पिता रहमान उर्फ जवाहर के साथ खंडरीचा से बाइक द्वारा डुमरांव लौट रहे थे। सिकरौल-डुमरांव नहर मार्ग पर टेढ़की पुल के पास अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। सद्दाम के पास से 2200 रुपये और एक मोबाइल लेकर अपराधी वहां से चलते बने। घटना आज बुधवार रात 7:45 की है। पीड़ित डुमरांव चिक टोली का निवासी हैं। उन्होंने इसकी सूचना डुमरांव थाने को दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here