‌‌पड़ोसी युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

0
4410

बक्सर खबर। पड़ोस में रहने वाले युवक ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। घटना मंगलवार सुबह की है। परिजनों के अनुसार बच्ची शौच के लिए गई थी। इसी दौरान युवक ने उसके साथ ऐसा घिनौना काम किया और कहीं भाग गया। पीड़िता जब घर आई तो घंटो गुमसुम रही। लेकिन, उसका उतरा चेहरा और रोते देख घर वालों को शक हुआ। पूछने पर उसने पूरी घटना बताई। इसकी सूचना पीड़ित परिवार ने राजपुर थाने को दी।

जांच के लिए पुलिस वहां पहुंची। आज बुधवार को पीड़िता परिजनों के साथ महिला थाना पहुंची है। यहां उसकी शिकायत के अनुरुप आगे की कार्रवाई हो रही है। कुछ दिन पहले भी राजपुर थाना के स्माइलपुर गांव में ऐसी घटना हो चुकी है। ऐसी वारदाते बता रही हैं। कानूनी रुप से ऐसा करने वालों को कहीं न कहीं ढ़ील मिल रही है। इस वजह से ऐसा करने वालों की हिम्मत बढ़ती जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here