– शुक्रवार की सुबह खंभे के पास धंस गई सड़क, रखी गई लोहे की प्लेट
बक्सर खबर। इटाढ़ी ओवर ब्रिज की सड़क धंस गई है। ऐसा रेल पटरी के ऊपर बने हिस्से से आगे इटाढ़ी की तरफ आने वाले हिस्से में हुआ है। जहां एक खंभा दूसरे से जुड़ता है। उसी ज्वाइंट पर यह गढ़ा उभर आया है। दरार इतनी बड़ी है, जिससे नीचे आर-पार देखा जा सकता है। फिलहाल सुरक्षा के लिए उसे लोहे की चादरों से ढक दिया गया है। मौजूदा खतरे को देखते हुए फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी गई है।
यह खबर इतनी तेजी से फैली की वहां जमघट लग गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो बनाने वाले भी वहां एकत्र हो गए। फिलहाल की स्थिति है, छोटा वाहन आ जा रहे हैं। साथ ही बंद हुए इटाढ़ी रेलवे क्रासिंग को खोलने की बात हो रही है। क्योंकि भारी वाहनों के गुजरने का वहीं मुख्य रास्ता है। जिसे 31 मई को बंद कर दिया गया था। लोग इसका उपहास भी उड़ा रहे हैं। अभी उद्घाटन हुआ नहीं औस तीस करोड़ के ओवर ब्रिज का कबाड़ा निकल गया।
































































































