मुफ्त की चाय व तास खेलने में घर तक पहुंचा कोरोना

0
3403

– लॉकडाउन में सोशल डिस्टेसिंग तोडऩा साबित हुआ खतरनाक
बक्सर खबर। जिले में दो लोगों से शुरू हुआ कोविड-19 का संक्रमण धीरे-धीरे फैलता गया। अब इसकी संख्या 55 तक पहुंच गई है। हालांकि दस लोग ठीक भी हो गए हैं। लेकिन, दो से चार, चार से दस और किस यह तरह यह आंकड़ा बढ़ता गया। यह किसी से छिपा नहीं है। हमें यह भी बताने की जरुरी नहीं। यह प्रसंग कहा का है। लेकिन, यह जानना जरुरी है। यह समस्या कैसे बढ़ते गई। प्रशासन ने वैसे तो किसी की केस हिस्ट्री सार्वजनिक नहीं की। लेकिन, जो बातें खुलकर सामने आ रही हैं।

वे चौंकाने वाली हैं। कुछ लोग सारी सावधानी जारी होने के बाद एक दूसरे के यहां चाय पीते रहे। कुछ ऐसे थे, जो तास खेलने की चौकड़ी में शामिल हुए। लॉकडाउन में प्रतिबंध तो था ही। वैसे लोग जो विशेष कामकाजी हैं। खाली तो बैठ नहीं सकते थे। इस लिए बैठकी लगा लेते थे। फिर एक जगह से दूसरी जगह-दूसरे से तीसरी जगह। धीरे-धीरे आस-पड़ोस तक समस्या फैल गई। इस लिए जरुरी है। जहां इस तरह के केस अभी नहीं पहुंचे हैं। वे पूरी सावधानी बरतें। अन्यथा, दूसरे की चाय और तास की मंडली। अस्पताल पहुंचा देगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here