एक और महिला मिली पाजेटिव

0
2291

बक्सर खबर। कोविड-19 का संक्रमण धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। अब से कुछ देर पहले एक और महिला के संक्रमित होने की सूचना मिली है। इसके साथ ही जिले में कुल संक्रमित की संख्या 56 पहुंच गई है। 23 वर्ष की यह महिला भी नया भोजपुर कंटेनमेंट एरिया से हैं।

ऐसा स्वास्थ्य विभाग की सूचना में है। आज सुबह भी दो मामले सामने आए थे। जिसमें एक युवक और दूसरी डेढ़ वर्ष की बच्ची थी। जिसके बाद संख्या 53 से बढ़कर 55 हुई थी। अब एक और मरीज के मिलने से यह 56 हो गई है। कुल दस मरीज ठीक भी हुए हैं। जिससे एक्टिव मरीज की कुल संख्या 46 है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here