‌‌‌सरेंजा में जबरन हो रहा है रास्ता निर्माण, विरोध करने पर गोलीबारी

0
817

-स्वतंत्रता दिवस के दिन ही दो बार हुआ हंगामा, पहुंची पुलिस
बक्सर खबर। राजपुर थाना के सरेंजा गांव में दो दिनों से तनाव व्याप्त है। इसकी वजह से रास्ते का निर्माण। जहां इसका निर्माण कराया जा रहा है। वह भूमि आम रास्ता नहीं है। हालांकि उसका उपयोग नोनिया टोला के लोग करते हैं। सरकारी जमीन होने के कारण उसपर सभी लोग अपना हक मानते हैं। उसी भूमि पर दो दिनों से रास्ते का निर्माण कराया जा रहा है। मुहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया तो हंगामा शुरू हो गया। विरोध का शांत करने के लिए निर्माण करा रहे लोगों ने गोलीबारी भी की। बात थाने तक पहुंची तो पुलिस ने उसे बंद करा दिया।

लोग इस बात पर अड़ गए, सीओ को बुलाया जाए। जमीन की पहचान हो। लेकिन, इस बीच रात के वक्त दोबारा निर्माण शुरू हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस वहां फिर पहुंची। उसने ऐसा करने वालों से कहा, रास्ता का निर्माण किसी की अनुमति से हो रहा है। किस योजना के तहत कार्य हो रहा है। इसकी पूरी पक्रिया पूरी हो। तब आगे निर्माण होगा। फिलहाल निर्माण रुक गया है। लेकिन, गांव में तनाव व्याप्त है। क्योंकि जीन लोगों ने रास्ते का निर्माण शुरू कराया है। वे दबंग प्रवृति के हैं। इस वजह से ऐसा हो रहा है। फिलहाल किसी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने की सूचना नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here