‌‌‌सिमरी में नहीं हो रहा निर्देशों का अनुपालन

0
775

बक्सर खबर। सिमरी प्रखंड मुख्यालय और आस-पास के गांवों में जागरुकता का घोर आभाव है। या लोग निर्देशों की अनदेखी कर रहे हैं। ऐसा नहीं है कि इस बीमारी का संक्रमण एक झटके से समाप्त हो जाएगा। लॉकडाउन खत्म, बीमारी गायब। दस पांच मरीजों के कारण पूरे देश में महामारी फैल गई हैं। सरकार ने अपने सारे प्रतिष्ठान बंद कर लिए हैं। सिर्फ उन्हीं को खुला छोड़ा है। जिससे लोगों की मदद की जा सके। ऐसे में सिमरी थानाक्षेत्र के कई गांव हैं।

जहां इसका ध्यान नहीं रखा जा रहा। यह तस्वीर बलिहार बाजार की है। इसे देखकर आप समझ सकते हैं। न तो समय का ध्यान न ही दूरी का ख्याल। आज शुक्रवार को सिमरी में भी साप्ताहिक हाट लगता है। वहां भी यही स्थिति थी। लोग स्वयं जागरुक हों तो यह उनके लिए बेहतर है। अन्यथा बीमार होने पर पुलिस नहीं डाक्टर की जरुरत पड़ेगी। और बीमार हो जाने के बाद सब्जियां कांटने दौड़ेंगी। अगर आप नहीं चेते तो बाजार बीमारी का केन्द्र बन सकता है। पुलिस के भरोसे रहना, खूद को खतरे में डालना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here