‌‌सोनवर्षा में दो सौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

0
4451

लॉकडाउन तोड़ने के खिलाफ हुई कार्रवाई
बक्सर खबर। लोगों को समझाया जा रहा है। आप अपने घर में रहें। सामाजिक दूरी बनाए रखें। तो लोग प्रशासनिक निर्देशों को तोड़ रहे हैं। वे कहते हैं, हमारा क्या होगा, हम नहीं डरते। लेकिन जब गांव में कोरांटीन सेंटर खुल जाता है तो सारे लोग की सांस फूलने लगती है। कुछ ऐसा ही नजारा आज सोनवर्षा ओपी के गिरधर बरांव गांव में देखने को मिला। गांव के विद्यालय में बने सेंटर का ग्रामीण विरोध कर रहे थे। प्रशासन और स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने उन्हें समझाया।

इससे कोई परेशानी नहीं है। बावजूद इसके कुछ लोग आज विरोध करने एक साथ गांव के बाहर आकर जमा हो गए। मौके पर डीएसपी और एसडीओ को जाना पड़ा। सबको समझाया गया। लेकिन, लोग जब नहीं माने तो पुलिस ने सबको खदेड़ दिया। इतना की नहीं इस गांव के दो सौ लोगों के खिलाफ आज शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज कर की गई। इन सभी के खिलाफ अब कार्रवाई होगी। पुलिस ने उन लोगों का वीडियो भी बनाया है। जो आगे-आगे आकर नफरत फैलाने वाली भाषा बोल रहे थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here