गोलंबर के सेंटर पर मजदूरों का हंगामा

1
2625

-आक्रोशित लोगों को कराया गया शांत
बक्सर खबर। गोलंबर पर स्थित बिहार पब्लिक स्कूल प्रवासी सेंटर पर आज रविवार को कुछ लोगों ने हंगामा किया। प्रवासी मजदूर इतने नाराज थे कि उन्होंने पथराव भी किया। लेकिन, मामला कुछ देर के अंदर शांत हो गया। वहां औद्योगिक थाने की पुलिस भी तैनात थी। लेकिन वे मूकदर्शक बने रहे। इस सेंटर पर दो केन्द्र चल रहे हैं। यहां से प्रवासी मजदूरों को दूसरी जगह भेजने का भी इंतजाम है। जिसके लिए परिवहन विभाग का केन्द्र बना है। हंगामे की वजह क्या थी।

यह पूछने पर लोगों ने बताया भोजन के लिए कुछ लोग नाराज थे। वे सभी रात में ही आए थे। तब कहा गया खाना समाप्त है। बहुत रात हो गई है। आप लोगों को सुबह ही नाश्ता दिया जाएगा। लेकिन, जब सात बज गए तो उन लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। वैसे यहां बने परिवहन विभाग के केन्द्र पर भी रोज ही बक-झक होती है। लेकिन, आज का विवाद पथराव तक पहुंच गया। संयोग रहा कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में जब सदर सीओ से पूछा गया तो उन्होंने कहा। ऐसी कोई बात नहीं, सबकुछ शांत है।

1 COMMENT

  1. in logo ko SAMAJH NAHI hai ki ye inke liye or inke gharpariwar ke liye or samaz ke liye in jaise logo ke liye other state hi aatcha hai 5din bina kahana khay rahte to SAMAJH aata

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here