ठंड के कारण अब दस बजे से खुलेंगे स्कूल

0
896

बक्सर खबर। ठंड का प्रभाव पिछले दो दिन से बढ़ गया है। इसका प्रतिकूल प्रभाव छात्रों पर पड़ सकता है। यह देखते हुए जिलाधिकारी राघवेन्द्र सिंह ने आज मंगलवार को स्कूल के समय में थोड़ा बदलाव किया है। सुबह नौ बजे खुलने वाले स्कूल अब दस बजे से खुला करेंगे। जिलाधिकारी के न्यायालय से जारी आदेश में कहा गया है। यह आदेश सभी प्राथमिकी एवं मध्य विद्यालयों पर प्रभावी होगा। अर्थात कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय छात्रों के लिए सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक चलेंगे।

जिलाधिकारी के आदेश की प्रति शिक्षा विभाग एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को भेजी गयी है। उसमें कहा गया है 19 तारीख से यह आदेश अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। डीएम के आदेश को देखते हुए निजी स्कूलों ने भी समय में बदलाव किया है। डीएवी स्कूल के अनुसार एलकेजी से वर्ग तीन की कक्षाएं सुबह 9:50 से दोपहर 1:50 तक, 4 से 8 की कक्षाएं 9 से 3 बजे तक एवं 9 से 11 वीं की कक्षाएं सुबह 8:30 से दोपहर 1:50 तक चलेंगी।

जिलाधिकारी के आदेश की प्रति

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here