बक्सर क्रिकेट संघ का चुनाव संपन्न, सुरेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्यक्ष

0
253

-1 अक्टूबर से प्रारंभ होगा क्लबों का पंजीकरण
बक्सर खबर। बक्सर जिला क्रिकेट संघ का चुनाव आज रविवार को संपन्न हो गया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ज्योति चौक स्थित सीटी पैलस में संघ द्वारा पंजीकृत क्लबों की आमसभा हुई। जिसमें पांच पदों के लिए नामांकन किया गया। चुनाव प्रभारी विनीत कुमार वर्मा ने सबके नामांकन स्वीकार किए। उनके साथ पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार सिंह सचिव वैशाली जिला क्रिकेट संघ उपस्थित रहे।

उनकी देखरेख में सभी कार्य संपन्न हुए। इसके बाद अध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार अग्रवाल, राजकुमार सिंह उपाध्यक्ष, विनय कुमार सिंह सचिव, सचिन कुमार संयुक्त सचिव व दीपक अग्रवाल को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। संघ के पूर्व व निर्वाचित अध्यक्ष सुरेश कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही अहम बैठक की गई।

जिसमें कहा गया। 1 अक्टूबर से नए क्लबों का पंजीकरण होगा। हमें पूर्ण विश्वास है। सभी पदाधिकारी खेल को बढ़ावा देने के लिए कार्य करेंगे। बैठक के दौरान खेल कार्यक्रमों की रुपरेखा, आगामी बजट एवं संघ को सुचारू रुप से चलाने के विषय पर भी चर्चा हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here