डुमरांव में भाजपा अध्यक्ष का अभिनंदन

0
608

बक्सर खबर। डुमरांव में शुक्रवार को नागरिक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। हनुमान वाटिका सभागार में सभी वर्ग के लोग एकत्र हुए। यहां पहुंची भाजपा की जिलाध्यक्ष माधुरी कुंवर जोरदार अभिनंदन हुआ। इसकी अध्यक्षता सामाजिक कार्यकर्ता रमेश केसरी ने की। संचालन छात्र नेता दीपक यादव ने की। अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा। हमारा काम है लोगों को समझाना। यह बताना की सरकार को सीएए कानून लोगों की मदद के लिए बना है।

मौके पर भाजपा पंचायती राज बिहार के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश भुवन , युवा मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय, संजय सहाय, प्रोफेसर श्याम नारायण राय, पिंकू तिवारी, निरंजन वर्मा, अजय प्रताप सिंह, महिला नेता पिंकी पाठक, सुनील सिद्धार्थ, राजीव रंजन सिंह, मिथिलेश राय, सुधीर कुमार, राजीव भगत, ओम ज्योति भगत, प्रिंस, पीयूष, नीरज सिंह, उत्तम पाठक, रोहित तिवारी, बाबूलाल, शुभम सिन्हा, प्रमोद त्रिपाठी, शिवजी, सुधीर कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे। इससे पूर्व नव निर्वाचित भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी के वरीष्ठ नेताओं को मिल उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया। दो दिन पहले उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष बबन उपाध्याय से मुलाकात की। मौके पर उस गांव के भाजपा नेता जगन्नाथ उपाध्याय, ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, परमानन्द उपाध्याय, मनजी, राजकुमार आदि उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here