बीइओ का जजाअ समिति के सदस्य फूंका पुतला

0
169

बक्सर खबरः डुमरावं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के तानाशाही, स्वेच्छाचारिता व भ्रष्ट्र आचरण के खिलाफ जन जागरूकता अभियान समिति ने नारेबाजे करते हुए बाजार भ्रमण कर प्रखंड संसाधन केंद्र के समक्ष पुतला फूंक कर किया किया गुस्से का इजहार। समिति के सदस्यों का आरोप था बीईओ विजय कुमार प्रधानाध्यापक के शिक्षा विरोधी नितियों का समर्थन कर रहे है। विद्यालय के सचिव इंदू देवी के पति राम नरायण यादव पर एफआइआर करने का धमकी दे रहे है। जिसका विरोध समिति व उसके सदस्य कर रही है।

ज्ञात हो कि 30 अक्टूबर को ब्लैंक चेक मध्य विद्यालय ठाकुर दयाल सिंह नुआंव प्रंचायत के प्रधानाध्यापक अजहर हुसैन राशि हड़पने के नियत से विद्यालय के सचिव इंदू देवी के पास हस्ताक्षर के लिए ब्लैंक चेक भेजा गया। जिस पर सचिव ने हस्ताक्षर नही की इसकी शिकायत चेक के सहित 03 नवम्बर को डीएम साहब से की। जिसके बाद 04 दिसम्बर को डुमरांव बीईओ विजय कुमार पहंुचे और सचिव व उनके पति राज नारायण यादव को मामला सुलाटाने के लिए बोले अगर ऐसा नही किया तो एफआइआर कर देगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने समेते समिति के सदस्यों ने बीईओ व प्रधानाध्यापक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पुतला दहन के दहन की अध्यक्षता हरेकृष्ण सिंह ने किया जबकि संचालन महेन्द्र यादव ने की। इस दौरान राम नारायण यादव, रंगलाल, अमित शर्मा, सुजित शर्मा, अखिलेश सिंह, अर्जुन कुमार, धर्मराज सिंह, विश्वनाथ सिंह, धनजी कुमार, विकास कुमार, राजुकमार यादव, विटू कुमार, रमेश यादव, सोनू कुमार सिंह दर्जनों समिति के सदस्य मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here