बालू पर रार , राजद के बिहार बंद से आवागमन बाधित

0
376

बक्सर खबरः बालू और गिट्टी की किल्लत से जुझ रहे लोगों के गुस्से को राजद ने गुरुवार को खूब भुनाया। बिहार बंद के आह्वान के साथ सुबह नौ बजे से जिले में जगह-जगह चक्का जाम किया गया। शहर के माडल थाना और ज्योति चौक को जाम किया गया। कहीं पूर्व अध्यक्ष भरत यादव तो कहीं शेषनाग यादव जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने शहर में घुम कर बंदी को शफल बनाने का आग्रह किया।

बक्सर-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग को भोजपुर में जाम किया गया। डुमरांव शहर की बंदी बहुत देर तक नहीं चली। लेकिन भोजपुर का जाम दोपहर बाद तक जारी रहा। बक्सर-कोचस मार्ग को नयाबाजार एवं चौसा गोला के पास जाम किया गया। बंदी का प्रभाव शहर में नहीं दिखा लेकिन आवागमन प्रभावित हुआ। जगह- जगह नुक्कड़ सभाएं हुई। नेताओं ने कहा सरकार मजदूरों का शोषण कर रही है। सभी व्यवसायी प्रभावित हैं।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here