बीएड प्रथम वर्ष की परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी, बिना जांच नहीं मिलेगा प्रवेश

0
219

प्राचार्य डॉ. केके सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक, मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध                 बक्सर खबर। शहर के महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में बीएड प्रथम वर्ष परीक्षा, सत्र 2025-27 के सफल एवं कदाचार मुक्त आयोजन को लेकर प्रधानाचार्य प्रोफेसर डॉ. कृष्णा कान्त सिंह के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की गई और सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए। महाविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. विरेन्द्र कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्र के मुख्य द्वार पर ही परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाएगी। बिना प्रवेश-पत्र के किसी को भी अंदर प्रवेश नहीं मिलेगा और किसी भी प्रकार की अतिरिक्त सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैग, थैला अथवा किसी प्रकार का कागज ले जाना पूर्णतः वर्जित रहेगा। इसके साथ ही किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश और फोटोग्राफी पर भी सख्त रोक रहेगी।

प्रधानाचार्य ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन की प्राथमिकता परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराना है। इसके लिए सभी आवश्यक सुरक्षा और अनुशासनात्मक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने परीक्षार्थियों से भी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि परीक्षा संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्राधीक्षक, वीक्षक एवं संबंधित अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासनिक स्तर पर पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं संबंधित थाना प्रभारी को भी पत्र भेजकर सहयोग का अनुरोध किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here