‌‌‌सावधान : बाजार में आए खतरनाक बीज, चेतावनी जारी

0
1325

– मंत्रालय ने कहा, विदेशी बीज पर्यावरण और कृषि के लिए खतरा
बक्सर खबर। बाजार में विदेशी बीजों के पार्सल आ गए हैं। वे बहुत ही खतरनाक हैं। उससे कृषि और पर्यावरण दोनों को खतरा है। इसके लिए कृषि मंत्रालय ने अलर्ट जारी किया है। अगर ऐसे पैकेट व पार्सल मिले। तो उसे खोले भी नहीं। ऐसा भी हो सकता है। कुछ लोग उसे खेत में लगाए। ऐसी गलती भूल कर भी न करें। विभाग के पत्र में कहा गया है। अमेरिका, कनाडा, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड व जापान के संदिग्ध बीजों के पार्सल मिलने की सूचना है।

भारत सरकार ने यह अलर्ट सभी प्रदेश सरकारों को भेजें हैं। जिसका पत्र जिला कृषि कार्यालय को भी प्राप्त हुआ है। जिला प्रशासन ने भी लोगों को जागरुक करने के लिए बुधवार को संदेश जारी किया। पत्र में बीज की प्रजाति का उल्लेख नहीं है। लेकिन, संदिग्ध पार्सलों की जानकारी दी गई है। इसका प्रयोग किसी भी हाल में नहीं करें। अगर पैकेट आप तक पहुंचे। तो उसे खोले भी नहीं। उसकी सूचना कृषि विभाग को दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here