शहर के मध्य स्वर्ण व्यवसायी से लूट

0
4016

-सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
बक्सर खबर। शहर के यमुना चौक पर शनिवार की सुबह स्वर्ण व्यवसायी को अपराधियों ने लूट लिया। साढ़े सात बजे के लगभग दीपक कुमार वर्मा अपनी दुकान खोल अंदर दाखिल हुए थे। इसी बीच वहां कुछ लोग आ धमके। हथियार के बल पर उनसे एक लाख रुपये व कुछ आभूषण लूट लिए।

उन्होंने विरोध किया तो मारकर लहूलुहान कर दिया। इतने में आस-पास के लोग जमा हो गए। जिसे देख अपराधी भाग गए। घायल को उपचार के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। उन्हें सर में गहरी चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया वे बाबा नगर में रहते हैं। पिता का नाम अशोक कुमार है। सुबह दुकान आए थे।

यमुना चौक स्थित वह दुकान जहां हुई घटना

यहां से कुछ रुपये निकाले थे। जैसे ही दुकान में दाखिल हुए दो-तीन अपराधी अंदर दाखिल हो गए और उनके साथ इस तरह की वारदात कर बैठे। उपचार के बाद दीपक ने बताया अपराधियों ने एक लाख रुपये व कुछ आभूषण लूट लिए। उनके द्वारा गोली भी चलाई गयी। सूचना है कि पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here