लोग लौटा नहीं रहे हैं घर ले गए ऑक्सीजन सिलेंडर

0
493

प्रशासन की अपील, जरुरी है सिलेंडर की उपलब्धता
बक्सर खबर। प्रशासन के अधिकारी परेशान हैं। क्यूं कि जो लोग अपने घर पर ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर गए हैं। वे उसे लौटा नहीं रहे हैं। जबकि अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता है। सभी को पता है, खाली सिलेंडर को गैर जिले से भरकर मंगाया जाता है। इस लिए उनका वापस आना जरूरी है। सदर एसडीओ केके उपाध्याय ने बताया कि बगैर कोई सुरक्षा जमा राशि लिए जरुरत मंद लोगों को ऑक्सीजन सिलेंडर दिया गया था। हो सकता है, उनकी जरुरत पूरी हो चुकी हो। अगर सिलेंडर खाली हो गया हो या अब उसकी जरुरत न हो तो उसे वापस करें।

क्योंकि उसकी जरुरत कभी भी दूसरे मरीजों को पड़ सकती है। कितने लोग ऑक्सीजन सिलेंडर ले गए हैं। प्रशासन ने इसकी सूची जारी नहीं की है। लेकिन, आपको बता दें। लोगों की शिकायत थी, ऑक्सीजन गैस एजेंसी वाली नहीं दे रहे, कुछ लोग अधिक मूल्य लेने की बात कर रहे थे। तब जिला प्रशासन ने चारो एजेंसी का सिलेंडर गर्ल हाई स्कूल में एक जगह रखवा दिया। साथ ही वहां कर्मचारियों की तैनाती कर दी। जिससे जरूरतमंद लोगों को आसानी से गैस मिल सके। लेकिन, अब नई समस्या आ गई है। जो सिलेंडर ले गए, वे लौटा ही नहीं रहे हैं। प्रशासन इससे परेशान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here