छापामारी करने गई पुलिस पर हमला, चार सिपाही घायल

0
1748

-एक को आई गंभीर चोट, आठ हिरासत में
बक्सर खबर। शराब की तलाश में छापामारी करने गई पुलिस ने ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना ब्रह्मपुर थाना के गायघाट गांव की है। पूछने पर पुलिस अधिकारियों ने बताया शनिवार की रात चक्की ओपी पुलिस टीम के साथ यह वाकया हुआ है। पुलिस टीम ने जवहीं बांध से ही शराब तस्करों के पीछे लगी थी। तस्कर गायघाट तक पहुंच गए।

पीछे पुलिस वाले, जैसे आए घर के अंदर पहले से मौजूद लोगों ने पत्थर बाजी शुरू कर दी। जिसमें चार सिपाही घायल हुए। इनमें होमगार्ड के एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना के अनुसार अब तक आठ लोगों को इस आरोप में गिरफ्तार किया गया है। घटना के संबंध में पूछने पर डुमरांव के एसडीपीओ केके सिंह ने बताया कि शनिवार की रात ब्रह्मपुर के गायघाट गांव में पुलिस ने रेड की थी।

हायल सिपही, चक्की ओपी

वहां पहुंची पुलिस टीम ने हमले की सूचना दी। इसके बाद आस-पास के थानों की टीम के साथ स्वयं पहुंचा। घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। सूचना के अनुसार चक्की में तैनात होमगार्ड के सिपाही राजेश कुमार को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने 50 बोतल शराब बरामद की है। एक बाइक बरामद होने की सूचना मिल रही है। इसकी प्राथमिकी चक्की ओपी में दर्ज की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here