आॅटों चालकों का आतंकः प्रदेश व जिला अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा पीटा

0
898

बक्सर खबर: खरवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष व जिला अध्यक्ष को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। मामला नगर थाना क्षेत्र के सेडिकेट इलाके की है। जहां आंटो चालकों ने डुमरांव से बैठक कर लौट रहे खरवार समिति के प्रदेश अध्यक्ष राजू खरवार व जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार खरवार को पीटने लगे।

जिसमें दोनों को गंभीर रूप से चोटें आईं उन्हें स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। सूत्रों के अनुसार राजू व प्रिंस बाइक से आ रहे थे। तभी आंटो उनकी बाइक से टक्करा गई फिर दोनों ने उस चालक को डांट फटकार के साथ हाथापाई हुईं जिसके बाद आंटो चालकों ने सेडिकेट के पास घेर कर मारने लगे जिसमें दोनों को गंभीर रूप से चोटें आई है। प्रिंस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया कि मारपीट हुआ है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here