‌‌‌गिरफ्तार किया गया बूढ़ा यादव हत्या का मुख्य अभियुक्त

0
872

बक्सर खबर। पिछले दिनों नया भोजपुर में गणेश उर्फ बूढ़ा यादव की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी मुन्ना यादव गिरफ्तार कर लिया गया है। एसडीपीओ केके सिंह के अनुसार उसे आज शुक्रवार को डीके कालेज इलाके से दबोचा गया। यह बूढ़ा यादव का सौतेला भाई है। जिसके साथ संपति का पुराना विवाद चल रहा था।

हत्या कांड में तीन लोग नामजद किए थे। जिनमें मुन्ना प्रमुख था। अन्य दो लोगों में ढुढुल यादव और डुमरांव का रहने वाला संतोष यादव शामिल है। बूढ़ा की बहन राजमुनी ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी थी। गिरफ्तारी के उपरांत नया भोजपुर ओपी की पुलिस ने उसे मीडिया के समझ प्रस्तुत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here