मारुति वैन के साथ शराब तस्कर गिरफ्तार

0
1442

-उसके पास मिली डायरी में हैं कई अन्य तस्करों के नाम
बक्सर खबर। पुलिस ने शराब की खेप के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। जो मारुति वैन से जगह-जगह विदेशी शराब पहुंचा रहा था। राजपुर पुलिस ने तस्कर को बक्सर-कोचस मुख्य मार्ग कोचाढ़ी गांव के पास दबोचा। राजपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि गुरुवार की शाम पुलिस गस्त के समय गाड़ियों का जांच-पड़ताल हो रही थी। हरे रंग की मारुति वैन नजर आई। जो पुलिस को देखकर भागने लगा। जवानों ने खदेड़ कर पकड़ लिया।

तलाशी के क्रम में 2 पेटी शराब एवं कई कागजात बरामद किए गये। कागजातों के आधार पर यह पता चला कि यह कई जगहों पर शराब बेचने वालों के पास खेप को पहुंचाने का काम करता है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति उमेश कुमार राय करगहर थाना अन्तर्गत बभन बरिहट्टा गाँव, रोहतास जिले का निवासी है। उससे प्राप्त जानकारी के आधार पर कई जगह सर्च अभियान चलाया गया। इस दौरान कुसुरूपा गांव के रहने वाले पिंटू चौहान को भी शराब के नशे में गिरफ्तार कर किया गया। उसके पास से वैन के अलावा पांच हजार नौ सौ रुपये व मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here