बढ़ते प्रदूषण के बीच हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा जरूर लगाए: एबीवीपी

0
43

पीसी कॉलेज में संगोष्ठी के जरिए जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों पर हुई चर्चा                               बक्सर खबर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एबीवीपी की नगर इकाई ने गुरुवार को पीसी कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया। इस दौरान संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।‌ कार्यक्रम की अध्यक्षता कॉलेज अध्यक्ष नंदन कुमार ने की, जबकि संचालन आदित्य कुमार ने किया। विद्यार्थियों और परिषद कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। जिला संयोजक अविनाश पाण्डेय ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर निभाई जाने वाली सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने पौधारोपण के साथ उसके संरक्षण पर भी जोर दिया।

खेलो भारत प्रांत सह संयोजक अनीश तिवारी ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पर्यावरणीय संकट को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करनी चाहिए। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभिनंदन मिश्रा ने कहा कि भारतीय संस्कृति में प्रकृति को पूजनीय माना गया है। युवाओं को पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेकर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए। अंत में राहुल कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर मनीष सिंह, दुर्गेश पांडेय, शुभांकित पांडेय, अमन वर्मा, अनुराग कुमार, आदित्य गुप्ता, कपिश दुबे सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here