-रोजेदारों को भी पहुंचाई सहायता
बक्सर खबर। हमारी संस्कृति दान और पुण्य कर्मों की प्रेरणा देती है। यह सनातन परंपरा है। जो जरुरत मंदों की मदद करता है। उससे लोग और परलोक दोनों में लाभ मिलता है। जिसका अनुश्रवण करते हुए अनेक लोग ऐसा कार्य कर रहे हैं। सिमरी प्रखंड के गायघाट निवासी विनोद राय भी ऐसा ही कार्य कर रहे हैं। अपने गांव के आस-पास के वैसे लोगों को मदद करते हैं। जो अपने परेशानी लेकर उनके समक्ष आते हैं।
उनके अनुसार पिछले एक माह से वे ऐसा कर रहे हैं। उनके गांव से कुछ दूरी पर काजिपुर पंचायत है। स्वयं वे गायघाट के निवासी हैं। इस पंचायत के लोग भी उनके यहां आते रहते हैं। दो दिन पहले उन्होंने यह तस्वीर हमें भेजी थी। उसके अगले दिन रविवार को भी दूसरी तस्वीर आई। उन्होंने बताया कुछ रोजेदार लोग भी आए। सभी सप्ताह भर का राशन प्रदान किया गया। प्रत्येक एक-दो दिन पर ऐसे लोग आते हैं। उनकी मदद की जाती है।































































































