भाजयुमो करेगा कमल क्लब का गठन

0
268

बक्सर खबर। आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजयुमो की एक बैठक आज बुधवार को भूमिहारी स्कूल के पास स्थित वसंत वाटिका में हुई। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष निक्कु तिवारी ने की।

बैठक में आने वाले लोकसभा चुनाव में बूथ स्तर तक लोगों को जोडऩे पर चर्चा हुई। मकसद चुनाव का बेहतर प्रबंधन है। बैठक में सभी मंडल अध्यक्षों को इसकी जिम्मेदारी दी गई। बैठक के संबंध में राजपुर मंडल अध्यक्ष विवेक चौबे उर्फ भांडा बाबा ने बताया कि भाजपा की सरकार बनाने के लिए भाजयुमो अभी से तैयारी में जुट गया है। आम आदमी को सरकार की नीतियों और योजनाओं की जानकारी देने के लिए हम सभी मंडल अध्यक्षों को ऊपर से निर्देश मिला है। इन निर्देशों पर अमल करते हुए पार्टी के पक्ष में लोगों को जोडऩा है। बैठक में भाजयुमो के जिला महामंत्री बिट्टू सिंह, मिथुन दुबे, सुनिल ओझा, मनोज आदि मौजूद रहे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here