सिमरी में जीयर स्वामी की कथा अगले माह

0
327

बक्सर खबर । सिमरी प्रखंड मुख्यालय पर 5 अप्रैल से महान संत जीयर स्वामी की कथा होने वाली है। वहां स्थित कालरात्रि मंदिर के परिसर में यह कथा होगी। 5 से 11 तक होने वाले इस आयोजन की तैयारी काली पूजा समिति ने की है। स्थानीय युवकों ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि प्रतिदिन स्वामी जी की कथा चार बजे से प्रस्तावित है। इसके लिए वहां जोर-शोर से तैयारी चल रही है। गांव के बुजुर्ग से लेकर युवा तक इसमें जी-जान से लगे हुए हैं।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here