पकड़ा गया डॅान, पुलिस को चलानी पड़ी गोली, सात लाख का है इनाम

0
4662

बक्सर खबर : सात लाख का इनामी कुख्यात किलर अखिलेश सिंह गिरफ्तार हो गया है। जिले के सिमरी थाना अंतर्गत धनंजयपुर (नगवां) निवासी अखिलेश को झारखंड पुलिस पिछले कई वर्षो से तलाश कर रही थी। मंगलवार की शाम उसकी गिरफ्तारी गुडग़ांव के डीएलएफ इलाके से हुई। जहां एक फ्लैट में वह हुलिया बदलकर पनाह लिए हुए था। झारखंड पुलिस को इसकी सूचना मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए दो आई पी एस अधिकारियों को वहां टीम के साथ भेजा गया। फ्लैट नंबर बी 520 में जैसे ही पुलिस पहुंची। उसने भागने का प्रयास किया। पहले से पुरी इमारत घेरे बैठी पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी। अंतत: अखिलेश पकड़ा गया। जहां से उसे अस्पताल ले जाया गया।

सात लाख का है इनाम
बक्सर : झारखंड पुलिस के लिए सरदर्द बना अखिलेश कई वर्ष भर से फरार था। उसके खिलाफ हत्या व रंगदारी के पचास से अधिक मामले झारखंड में विभिन्न थानों में दर्ज हैं। पुलिस ने उसके उपर सात लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। जब से झारखंड में नई सरकार बनी है। अखिलेश ने अपना ठिकाना बदल लिया था। लेकिन अंतत: पुलिस के हाथ उस तक पहुंच ही गए।
पुलिस अधिकारी का बेटा है अखिलेश
बक्सर : अखिलेश सिंह जिले के सिमरी थाना अंतर्गत धनंजयपुर गांव का निवासी है। उसके पिता चन्द्रचुण सिंह झारखंड पुलिस में कार्यरत थे। वहां पुलिस मेंस एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। उनके साथ ही अखिलेश रांची में रहता था। उसके खिलाफ जो भी मामले दर्ज हैं। वे सभी झारखंड में हैं। एक बार उसने जेलर की हत्या कर दी। जो कीनन स्टेडियम में मैच देखने गए थे। घटना ने अखिलेश को झारखंड का डान बना दिया। इसके बाद एक-एक कर न जाने कितनों को उसने मारा। उसकी दहशत से लोग कांपने लगे। आज वह पुलिस की हिरासत में है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here