बक्सर खबर : जिले के युवकों का राजधानी में बोल बाला है। कुछ दिनों पहले ही धर्म निरपेक्ष सेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष वैभव यादव को बनाया गया था। उनके सहयोग से मोहित यादव को इस संगठन का प्रदेश महासचिव मनोनित किया गया। राजधानी में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेज प्रताप यादव के आवास पर इनकी बैठक हुई। जिसमें संगठन के संरक्षक तेज प्रताप यादव व डीएसएस के प्रदेश अध्यक्ष वैभव यादव ने नया बाजार के रहने वाले मोहित यादव को प्रधान महासचिव मनोनित किया।
साथ ही यह विश्वास व्यक्त किया। आप अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करते हुए संगठन का विस्तार व मजबूती के लिए कार्य करेंगे। उनके मनोनयन पर जितेन्द्र चौधरी, दीपक यादव जिलाध्यक्ष छात्र राजद, अजय कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र राजद, सादाब आलम, विक्की यादव, जीतू यादव, रहमत अली रजा आदि ने संरक्षक व प्रदेश अध्यक्ष को बधाई दी है।





























































































