गोलियों की तड़तडाहट से थर्राया महदह, बाल-बाल बचे पार्षद

0
6843

बक्सर खबरः गोलियों की तड़तडाहट से पुरा महदह गांव थर्रा उठा। घटना रविवार सुबह 8ः00 बजे के लगभग की है। जब मुफस्सिल थाना क्षेत्र के महदह गांव में दो भाइयों के बीच जमीनी विवाद को लेकर लठियां व गोलियां चलने लगी। हलांकि इस पुरे घटना क्रम में किसी को हताहत होने की सूचना नही है। ग्रमीण सूत्रों के अनुसार शिवकुमार यादव व मदन यादव के बीच पूर्व से जमीनी विवाद चला आ रहा था। कुछ दिन पूर्व पंचायत में मामला सुलझाया गया। जिसके बाद आज सुबह शिवकुमार यादव मकान बनाने के लिए नींव का खुदाई करा रहे थे।

तभी मदन यादव के परिवार के लोगों ने मौजूद लोगों पर लाठी-डंडे से हमला बोल दिया। घटना को देखकर अपने चाचा को बचाने पहुंचे वार्ड पार्षद अंगद यादव पर लोगों ने अंधाधुंध फायरिंग करने लगे। पार्षद ने जैसे तैसे भाग कर अपनी जान बचाई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट में कुछ लोगों को हल्की चोटें आयी है। वही मदन यादव के तरफ से पांच से छह राउड़ गोली चलने की बात सामने आ रही है। अभी लिखित शिकायत नही मिली है। इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नही हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here