सितामढ़ी और सिवान पहुंचे क्वाटर फाइनल में

0
309

बक्सर खबर : राज्य स्तरीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दौरान शनिवार को चार टीमों के बीच भीड़ंत हुई। किला मैदान में सिवान और खडिय़ा की टीम के बीच मुकाबला हुआ। यह मैच बड़ा ही रोचक रहा। सिवान की टीम ने शुरू ही आक्रामक खेल का परिचय दिखाते हुए एक के एक कर चार गोल दाग दिए। खगडिय़ा की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी। रेफरी प्रदीप सरकार के अनुसार यह सिवान की टीम चार जीरो से मैच जीत क्वाटर फाइनल में पहुंच गयी। वहीं दूसरी तरफ दलसागर खेल मैदान में सितामढ़ी और बेगुसराय के बीच मुकाबला हुआ। इसमें भी सितामढ़ी ने तीन जीरो से मैच जीत लिया। रेफरी प्रीति ने बताया कि सितामढ़ी की टीम क्वाटर फाइनल में प्रवेश कर गयी है। रविवार को किला मैदान में मुजफ्फरपुर और पूर्णिया एवं दलसागर में मुंगेर और पश्चिम चंपारण के बीच मुकाबला होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here