कैथोलिक चर्च के फादर से मांगी गयी रंगदारी

0
474

बक्सर खबर : नया बाजार में स्थित कैथोलिक चर्च के फादर जेम्स आमाकाट से किसी ने रंगदारी मांगी है। इसकी प्राथमिकी शनिवार को उन्होंने नगर थाने में दर्ज करायी। उनके अनुसार मुंगेर के एक व्यक्ति ने उनसे रंगदारी मांगी है। जिसका नाम ज्ञान दास है। उसने फोन कर दो लाख रुपये मांगे हैं। ऐसा नहीं करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। वैसे इस मामले की छान-बीन शुरू हो गयी है। ज्ञान दास नाम का व्यक्ति दलित वर्ग से है। उसे बहुत दिन पहले धर्म बदलवा दिया गया था। इस बीच किसी फादर के साथ मुंगेर में कोई घटना हुई थी। उसी व्यक्ति को फिर इस मामले में लपेटने की साजिश भी हो सकती है। वैसे पुलिस अपना काम कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here